फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

किसान ने बैंक में बुला ली पुलिस, हुआ समाधान

Fri, 14 Aug 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
तेराजाकेट (कन्नौज)। खाते में मामूली कमी दूर कराने के लिए बैंककर्मी तीन महीने से किसान को चक्कर लगवा रहे थे। शुक्रवार को फिर टरकाया गया तो किसान ने यूपी 112 डायल कर पुलिस बुला ली। पुलिस आते ही बैंक प्रबंधक ने किसान की समस्या दूर करा दी।
विज्ञापन

किसान कृष्णानंद का कस्बे की आर्यावर्त बैंक में खाता है। उसके खाते में किसान सम्मान निधि नहीं आ रही थी। कृष्णानंद जिला कृषि अधिकारी से मिले तो उन्होंने बताया कि बैंक खाते में त्रुटि होना बताया। कृष्णानंद के खाते में केआईआर की जगह केआरआई होना था। ये त्रुटि बैंक कर्मचारियों से फीडिंग के समय हो गई थी। सुधार कराने के लिए किसान तीन महीने से बैंक के चक्कर लगा रहा था। हर बार फिर कभी आने की बात कह बैंककर्मी टरका रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को फिर कृष्णानंद बैंक पहुंचे और काउंटर पर बैठी महिला कर्मी से खाते की कमी दूर करने को कहा। महिला कर्मी ने फिर उन्हें टरका दिया। इस पर कृष्णानंद भड़क गए। उन्होंने यूपी 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। बैंक पहुंचे पुलिसकर्मियों को किसान ने अपनी समस्या बताई। पुलिस ने बैंक अधिकारी से समस्या का निराकरण करने को कहा। इंचार्ज शाखा प्रबंधक आलोक ने बताया कि बहुत ही छोटी समस्या है। इसकी जानकारी मुझे नहीं थी, किसान मुझे बताता तो उसे पुलिस बुलाने की नौबत ही नहीं आती। प्रबंधक ने किसान की समस्या का समाधान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed