फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj news

एक्सप्रेस वे हादसे में दरोगा समेत सात घायलᅠ

Sun, 28 Jun 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
kannauj news
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मछैया गांव के सामने एक इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दरोगा, सिपाही, आरोपी समेत सात लोग घायल हो गए। घटना रविवार सुबह 4:30 बजे की है। दिल्ली पुलिस इनोवा से चोरी का माल बरामद करने आरोपी को साथ लेकर पटना जा रही थी।
विज्ञापन

एक्सप्रेस वे पर तालग्राम थाना क्षेत्र के मछैया गांव के सामने चालक को झपकी आने से इनोवा बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में चालक, आरोपी, दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक, चार सिपाही समेत सात लोग घायल हो गए। एएनसीसी, यूपीडा गश्ती दल ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती कराया। नई दिल्ली केशवपुरम निवासी संजय कुमार की इनोवा को दिल्ली पुलिस किराये पर पटना लेकर जा रही थी। थाना पश्चिम बिहार ईस्ट के उप निरीक्षक दिलबाग सिंह (55) पुत्र होशियार सिंह, सिपाही विजेंद्र सिंह (30) सावंत सिंह, रजनेश (34) पुत्र रमेशचंद्र, नरेंद्र सिंह (32) पुत्र महिपाल सिंह, विजय सिंह (27) पुत्र कुलवीर सिंह थे। इनके साथ आरोपी शाहनवाज (25) पुत्र नदीम भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed