{"_id":"5e9348698ebc3e78ba60674c","slug":"kannauj-news-kannauj-news-knp5549375126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम में हर समस्या को करें अंकित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम में हर समस्या को करें अंकित
विज्ञापन
कन्नौज। कंट्रोल रूम में कोरोना संबंधी आने वाली सभी शिकायतों को अलग-अलग रजिस्टर पर अंकित करें। साथ ही समय रहते शिकायतों का निस्तारण करें। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चािहए। यह निर्देश डीएम ने राकेश कुमार मिश्रा ने दिए।
रविवार को उन्होंने एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ विकास भवन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बताया कंट्रोल रूम में आने वाली समस्याओं को सुरक्षित रखा जाए। अन्न वितरण में सहयोग देने हेतु कार्यरत स्वयंसेवी संस्थान एवं अन्य एक दिन पूर्व संबंधित थाने में सूचना अवश्य दें। अनावश्यक घरों से बाहर न निकलें। नियमित रूप से साफ-सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिया जाए। कंट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारियों को मास्क पहनकर कार्य करने की बात कही। यदि कहीं बाहर से जिले के बाहर जनमानस के फंसे होने की बात प्रकाश में आती है तो संबंधित स्थान के नोडल अधिकारी व कंट्रोल रूम से संपर्क स्थापित कर उसकी मदद करें।
बुखार, खांसी आदि के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को शीघ्र सूचना दें। डीएम ने कहा कि अन्न वितरण में लगे स्वयं सेवी संस्थान यदि अपनी और से सहयोग देना चाहते हैं तो एक दिन क्षेत्र के एसडीएम व थाने को सूचना दें। मुख्य विकास अधिकारी को ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को कपडे़ से निर्मित ट्रिपल लेयर मास्क उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने अर्शी पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में क्वारंटाइन 146 व्यक्तियों में 14 दिन का समय बीतने के बाद उन्हें घर भेजने के साथ एतियात बरतने के निर्देश दिए।