फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,voting

एक माह में 2038 मतदाता बढ़े, 1269941 वोटर चुनेंगे अपना विधायक

Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,voting
कन्नौज। एक माह में 2038 मतदाता बढे़ हैं। सोमवार को निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी। इस बाद 1269941 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। इस बार चुनाव में जिले में महिला मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले एक साल में जिले में 19,109 नई महिला मतदाता सूची में शामिल हुईं हैं, जबकि पिछले एक साल में 10277 पुरुष वोटर ही बढ़े हैं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में चुनाव को लेकर मीटिंग हुई। इसमें उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले एक माह में 2038 नए मतदाताओं को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। अब अंतिम सूची का प्रकाशन कराया जा रहा है। इससे पहले पांच जनवरी को निर्वाचन की ओर से अन्नतिम सूची जारी की गई थी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन की ओर से सोमवार को जारी की गई सूची के अनुसार जिले में कुल 12 लाख 69 हजार 941 मतदाता अंतिम प्रकाशन सूची में शामिल हो चुके हैं। इसमें छह लाख 84 हजार 126 पुरुष मतदाता और पांच लाख 85 हजार 762 महिला मतदाता शामिल हैं। सूची में कुल 53 थर्ड जेंडर हैं। इसी प्रकार सदर विधानसभा में कुल चार लाख 28 हजार 282, छिबरामऊ में कुल चार लाख 62 हजार 94 और तिर्वा विधानसभा में कुल तीन लाख 79 हजार 565 मतदाता इस बार की अंतिम सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में छिबरामऊ विधानसभा प्रेक्षक ऊषा परमार, तिर्वा विधानसभा प्रेक्षक उत्कर्ष गुप्ता, सदर विधानसभा के प्रेक्षक रंजीथ कुमार, पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिये, व्यय प्रेक्षक आशीष कुमार, एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार, ट्रेनी एसडीएम विकल्प श्री और तिर्वा न्यायिक एसडीएम गरिमा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed