{"_id":"6090519c8ebc3e8da90d7a5c","slug":"kannauj-kannauj-news-panchayat-chunav-kannauj-news-knp6266144187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीता उम्मीदवार दो वोटों से हुआ पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीता उम्मीदवार दो वोटों से हुआ पराजित
विज्ञापन
कन्नौज। सदर विकास खंड की सैय्यदपुर सकरी ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए रात करीब आठ बजे शुरू हुई मतगणना का रिजल्ट सुबह चार बजे घोषित हो सका। पहले आठ वोटों से विजयी घोषित उम्मीदवार को रिकाउंटिंग में दो वोटों की हार का सामना करना पड़ा। हारने वाले उम्मीदवार के अभिकर्ताओं ने मतगणना पंडाल से लेकर बाहर तक जमकर नारेबाजी के साथ हंगामा किया। पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला और लोगों को लाठी पटककर खदेड़ा। बाद में आरओ को मिले शिकायती पत्र के आधार पर रिकाउंटिंग कराई गई।
ग्राम पंचायत सैय्यदपुर सकरी में उम्मीदवार इखलाक अली व मेराजुल के बीच कांटे की टक्कर हुई। रात करीब साढ़े 12 बजे इखलाक अली ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को आठ वोटों से शिकस्त दे दी। आरओ टेबल से जीते उम्मीदवार की घोषणा कर दी। घोषणा होते ही हारे हुए उम्मीदवार के समर्थक व अभिकर्ता आगबबूला हो गए। परिणाम को रद्द करते हुए दोबारा रिकाउंटिंग की मांग की। भारी हंगामा बरपाया गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला। सत्ता पक्ष के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद आरओ ने रिकाउटिंग कराई। रिकाउंटिंग में मतपत्रों की एक गड्डी में 55 वोट बंधे हुए थे। मतगणना में उस गड्डी को पचास में गिना गया गया था। करीब तीन वोट जीतने वाले प्रत्याशी के अवैध घोषित हुए। दो वोट अन्य गड्डी में कम गिने गए थे। रिकाउंटिंग के बाद मेराजुल को दो वोट से विजेता घोषित किया गया। उम्मीदवार मेराजुल को 808 व इखलाक को 806 मत प्राप्त हुए। इसके बाद विजेता प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा गया। उधर, उप विजेता रहे इखलाक अली ने कहा कि उनको जबरन हराया गया है।
रिकाउंटिंग में जीतने वाले प्रत्याशी का बढ़ गया एक वोट
कन्नौज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत टिड़ियापुर में भी रात को हुई काउंटिंग में काफी हंगामा हुआ। इस सीट पर कप्तान सिंह ने 593 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंजली मिश्रा को चार वोटों से हराया। मतगणना टेबल से आरओ टेबल पर सीट आने के बाद उम्मीदवार अंजली मिश्रा के पति पुष्कर मिश्रा ने आपत्ति जताई। दोबारा रिकाउंटिंग के लिए प्रार्थनापत्र दिया। इस मामले में भी कई हाई प्रोफाइल सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं के फोन आने के बाद रिकाउंटिंग कराई गई। रिकाउंटिंग की पूरी वीडियोग्राफी हुई, और इसमें कप्तान सिंह का एक मत और बढ़ गया। जिसके बाद उनको पांच वोटों से विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
जलालपुर सरवन में लाटरी से हुआ फैसला
कन्नौज। सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत जलालपुर सरवन में प्रधान पद के उम्मीदवार नाजिम व राघवेंद्र को 216-216 मत प्राप्त हुए। लाटरी से बचने के लिए आरओ ने दोबारा वोटों की गिनती कराई। कई बार हुई गिनती में एक-एक मत दोनों उम्मीदवारों का और कम हो गया। जिसके बाद छात्रा प्रिया को बुलाकर लाटरी पड़वाई गई। लाटरी में नाजिम के पक्ष में फैसला आया और उनको विजेता घोषित किया गया।