फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

टैक्स चोरी की आशंका पर आईटी ने कोचिंग सेंटर पर मारा छापा

Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कलक्ट्रेट रोड स्थित कोचिंग के बाहर छात्रों से पूछताछ करते डिप्टी कमिश्नर। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर में कलक्ट्रेट गेट के पास संचालित कोचिंग सेंटर पर आयकर की टीम ने सोमवार को छापा मारा। टैक्स चोरी की आशंका पर टीम ने कोचिंग में मौजूद अभिलेखों और कंप्यूटर में फीड डिटेल को जब्त कर संचालक से पूछताछ की। करीब पांच घंटे तक चली। छानबीन में प्रति माह दो लाख से अधिक आमदनी होने के साक्ष्य मिले हैं। अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने और कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

कई कोचिंग संचालक बगैर टैक्स अदा कर प्रति माह लाखों रुपये कमा रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे आयकर के डिप्टी कमिश्नर कानपुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कलक्ट्रेट गेट के पास संचालित डिफेंस कोचिंग सेंटर पर छापा डाला। टीम को कोचिंग बंद मिली। गेट पर एसपी के आदेश पर 20 जून से 24 जून तक कोचिंग बंद होने की नोटिस भी चस्पा मिली है। टीम ने फोन कर कोचिंग संचालक राजेंद्र पाल व उनके पार्टनरों को बुला लिया। कोचिंग खोलने के बाद टीम ने कंप्यूटर में फीड डिटेल और रजिस्टर खंगाले। प्रति छात्र कितनी फीस ली जा रही है। इसकी तस्दीक के लिए कुछ छात्रों का बुलाकर शुल्क रजिस्टर से मिलान किया। इसमें करीब प्रति माह दो लाख रुपये अधिक आमदनी होने के साक्ष्य मिले है। संचालक और पार्टनरों से टीम पूछताछ कर रही है। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पूरी जांच और छानबीन के बाद ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन

दो कोचिंग सेंटर किए सील, आज हो सकती छानबीन
डिफेंस कोचिंग सेंटर में छापा मारने के साथ आईटी टीम ने शहर में संचालित दो प्रख्यात कोचिंग सेंटर में छापा मारा। संचालकों की मौजूदगी में टीम ने कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है। डिफेंस कोचिंग में छानबीन के बाद टीम इन दोनों कोचिंगों में भी छानबीन कर सकती है। आईटी के छापे से कोचिंग सेंटर संचालकों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed