{"_id":"62a7804713b8e811544e78c2","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp7021955196","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर रखा गेट, पुलिसकर्मी समेत दो फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर रखा गेट, पुलिसकर्मी समेत दो फंसे
विज्ञापन
विशुनगढ़। विवादित जमीन पर रविवार रात कुछ लोगों ने गेट लगाकर कब्जा कर लिया। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने गेट को तुड़वा दिया। मामले में पुलिस विभाग के हेड कांस्टेबल ऑफ पुलिस (एचसीपी) सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विशुनगढ़ से सटे धीरपुर गांव में कब्रिस्तान की आराजी जमीन को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है। समुदाय विशेष इस जमीन को कब्रिस्तान बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इस जमीन पर मालिकाना हक जता रहा है। रविवार रात एक पक्ष ने इस जमीन पर गेट लगाकर कब्जा कर लिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ गया। विशुनगढ़ के सयूम सिद्दीकी ने पुलिस से शिकायत की कि ग्राम धीरपुर निवासी रामशरन व मनीष ने इस जमीन पर गेट लगा लिया है। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए उस पर हमलावर हो गए और धमकी दी। रामशरन लखनऊ में पुलिस विभाग में एचसीपी के पद पर तैनात हैं। मामले के तूल पकड़ने पर थानाध्यक्ष ने मौके पर जाकर रात में रखे गए गेट को गिरवा दिया और रामशरन और मनीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने बताया कि इस जमीन का मामला कोर्ट में है। कोर्ट की ओर से यथा स्थिति का आदेश दिया गया है, फिर भी रात में गेट लगवा लिया गया।