फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

18 पंचायतों में मिनी सचिवालयों के लिए खरीदी जाएंगी जमीनें

Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। जमीन न मिलने की वजह से छह ब्लॉक क्षेत्रों की 18 ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय (पंचायत भवन) नहीं बन पा रहे हैं। अब यहां भूमि खरीदने के लिए हरी झंडी मिल गई है। शासनादेश आने के बाद एडीएम की अध्यक्षता में पांच अधिकारियों की कमेटी भी गठित हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में 499 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायती राज कार्यालय की मानें तो 265 पुराने पंचायत घरों को दुरुस्त करा दिया गया है। 234 नए बनने थे, जिसमें 18 ग्राम पंचायतों को जमीन न मिलने की वजह से मिनी सचिवालय नहीं बन सके। कुल 471 पंचायत भवन बनकर तैयार हो गए हैं। 10 स्थानों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। डीपीआरओ की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 15वें केंद्रीय वित्त आयोग में अनटाइड/राज्य वित्त और स्वयं के स्रोत की आय (ओएसआर) की धनराशि से आबादी के पास और आने-जाने के सही मार्ग के 500 मीटर दायरे या फिर निजी जमीन, नीति और शासनादेश के तहत भूमि की खरीद की जाए। डीपीआरओ जेके मिश्र ने सभी एडीओ पंचायत को जारी किए पत्र में कहा है कि लघु परियोजना के लिए 10 करोड़ तक की जमीन खरीदने के लिए अनुमोदन समिति गठित की जाती है। उसमें एडीएम राजस्व एवं वित्त गजेंद्र कुमार अध्यक्ष, डीपीआरओ सदस्य सचिव, एसडीएम, सब रजिस्ट्रार व उप भूमि अयाप्ति अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों को नहीं मिली भूमि
ब्लॉक कन्नौज क्षेत्र की ग्राम पंचायत महमूदापुर, डहलेपुर बांगर व खजुहा, गुगरापुर क्षेत्र के गोसाईंदासपुर, हसेरन इलाके के खरगपुर बिलंदपुर, अरुहो, एराहो, तरींद व गोपालपुर, उमर्दा के कलुआपुर व सतसार, सौरिख के बौथम, कटिघरा व सरदापुर, छिबरामऊ के असेह, जगदीशपुर, बरुआ सबलपुर व सरायगूजरमल में जमीन न मिलने से मिनी सचिवालय नहीं बन पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed