फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

कार्रवाई से नाराज टेंपो चालकों ने की हड़ताल, भटके यात्री

Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। अवैध टेंपो टैक्सी स्टैंड बंद कराए जाने के शासन के निर्देशों की आड़ में हो रही कार्रवाई के विरोध में टेंपो चालकों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। टैक्सी चालकों का आरोप है कि अवैध स्टैंडों के विरुद्ध कार्रवाई करने की जगह टेंपो और टैक्सी के चालान किए जा रहे हैं। मांग की है कि टेंपो और टैक्सी खड़े करने के लिए प्रशासन ही स्थान उपलब्ध कराए। टेंपो चालकों की हड़ताल के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उपसंभागीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में वाहनों की जांच का वृहद अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान की जद में बड़ी संख्या में टेंपो और टैक्सी आ रही हैं। दरअसल, शासन ने निर्देश दिए थे कि अवैध टेंपो और टैक्सी स्टैंड संचालित न होने दिए जाएं। टेंपो और टैक्सी स्टैंड के संचालन के नाम पर चालकों से कोई वसूली न हो पाए। इस निर्देश की आड़ में पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन इसकी जद में टेंपो चालक ही आ गए। आए दिन चालान और जुर्माने की कार्रवाई से आजिज आ चुके टेंपो चालकों ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। इस दौरान सभी चालकों ने टेंपो और टैक्सी बोर्डिंग मैदान में खड़े कर दिए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर एसडीएम सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालकों से बातचीत की। चालकों ने चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यूनियन से जुड़े निर्मल, राजीव, अंकुर, रिजवान, गुफरान, भूरा, राम पाल, नरेश, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मांगें
- टेंपो-टैक्सी को खड़े करने और सवारी उतारने चढ़ाने के स्थान निर्धारित किए जाएं।
- टेंपो-टैक्सी चालकों के लिए जीवन यापन की उचित व्यवस्था प्रशासन करे।
- जिला प्रशासन कोई नियम खुद बनाए, जिससे टेंपो और टैक्सी का संचालन कानूनी रूप से हो सके।
सवाल भी पूछा
चार सूत्री ज्ञापन में एक सवाल भी उठाया है। पूछा है कि क्या टेंपो और टैक्सी वाले ही परिवहन विभाग का नुकसान कर रहे हैं। एक विशेष ब्रांड की बस सर्विस का उल्लेख करते हुए यह भी पूछा है कि इस ब्रांड की बसें किस नियम से बस अड्डे से सवारी भर रहीं हैं।
कोई सिर पर बोरी रखे तो कोई ट्राली बैग घसीटते नजर आया
मंगलवार को बस और ट्रेनों से कन्नौज पहुंचे मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऑटो यूनियन की हड़ताल के चलते बरेली से आकर तिर्वा जाने के लिए आरती को अपनी बेटी दिप्ती, बेटा अर्पित, कानपुर से आई ममता को तिर्वा के लिए बेटी सुभी और कासगंज से आए राजीव को पत्नी गोमती के साथ वाहनों के लिए भटकना पड़ा। कोई सिर पर बोरी रखे नजर आया तो कोई सड़क पर ट्राली बैग को घसीटता दिखा।
किसी की दबी तो किसी की खुली जुबां
बोर्डिंग मैदान पर ड्राइवरों ने पालिका की ओर से वसूली का भी विरोध किया। किसी ने खुलकर बोला कि जब जगह नहीं दे पा रही पालिका तो वसूली क्यों कर रही। कई चालक दबी जुबां से भी वसूली कर विरोध करते दिखे।

बैठक कर निकाला जाएगा निष्कर्ष
सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि ऑटो यूनियन कि समस्या गंभीर है। एआरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक की जाएगी। ऑटो स्टैंड को लेकर भी चर्चा होगी। इसके बाद निष्कर्ष निकाला जाएगा। किसी भी वाहन गलत तरीके से चालान या सीज करने की कार्रवाई नहीं होगी।

ऑटो-टेंपो ड्राइवरों की हड़ताल से परेशान दिखे यात्री। संवाद

ऑटो-टेंपो ड्राइवरों की हड़ताल से परेशान दिखे यात्री। संवाद- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed