{"_id":"628d1f778d44c425a853eebe","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6986623199","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कैशियर ने राज मिस्त्री को सात हजार रुपए दिए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कैशियर ने राज मिस्त्री को सात हजार रुपए दिए कम
विज्ञापन
छिबरामऊ। प्रेमपुर की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त से रुपये निकालने के लिए गए राजमिस्त्री को कैशियर ने सात हजार रुपये कम दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजमिस्त्री को सात हजार रुपये कैशियर से दिलवाए। इस दौरान दो घंटे बैंक का गेट बंद कर जांच की गई।
क्षेत्र के ग्राम सबलपुर निवासी अनिल कुमार पेशे से राजमिस्त्री हैं और वे प्रेमपुर की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में खाताधारक हैं। मंगलवार को उन्होंने बैंक से मकान खरीदने के लिए 75 हजार रुपये निकाले। रुपयों की गड्डी हाथ में लेकर जब वे गिनने लगे तो सात हजार रुपये कम निकले। उन्होंने तत्काल कैशियर को मामले की जानकारी दी। इसके बाद आनन-फानन में बैंक के मुख्य गेट पर ताला लगवा दिया गया।
इस दौरान बैंक कर्मचारियों और राजमिस्त्री के बीच कहासुनी होने लगी। राजमिस्त्री ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। दो घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद कैशियर की गलती मिली। इसके बाद राजमिस्त्री को कैशियर से सात हजार रुपये दिलवाए गए।