फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

विजिलेंस छापे में मिली गिहार कॉलोनी के हर घर में बिजली चोरी

Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
छापेमारी अभियान के दौरान मौजूद एसडीएम अशोक कुमार, एक्सीएन रवींद्र कुमार व विजिलेंस प्रभारी ब्रज - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित गिहार कॉलोनी में पिछले 30 सालों से लोग बिना कनेक्शन के बिजली का उपभोग कर रहे हैं। मंगलवार को जब विजिलेंस टीम ने यहां छापा मारा तो कोई भी कनेक्शनधारक नहीं मिला। बिजली चोरी के आरोप में 26 लोगों पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विजिलेंस टीम के प्रभारी ब्रजभान सिंह ने एसडीएम अशोक कुमार, एक्सईएन रवींद्र कुमार, जेई अजय अवस्थी पुलिस बल के साथ गिहार कॉलोनी पहुंच गए। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस कॉलोनी में किसी भी घर में कनेक्शन नहीं मिला और सभी लोग धड़ल्ले से बिजली का उपभोग कर रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले 30 सालों से इस कॉलोनी में कटिया डालकर बिजली चलाई जा रही है, लेकिन विभाग के किसी भी अफसर ने इस पर रोक लगाने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने पूरी कॉलोनी की बिजली गुल कर दी और केबलों का बंडल बनाकर अपने साथ ले गए। इस संबंध में जेई अजय अवस्थी ने बताया कि कॉलोनी में चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले 26 घरों को चिह्नित किया गया है, सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर किसकी शह पर चल रहा था बिजली चोरी का खेल
बिजली विभाग ने विजिलेंस टीम व अफसरों की मौजूदगी में जब गिहार कॉलोनी में छापा मारा तो यहां पर कोई कनेक्शनधारक नहीं मिला। बिजली विभाग के अधिकारी भी लगभग 30 साल से यहां बिजली चोरी होने की बात कह रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इतने सालों से किसकी शह पर यह बिजली चोरी का खेल चल रहा था, जबकि बिजली विभाग समय-समय पर बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाती रहती है तो भला गिहार कॉलोनी अभी तक विभाग की नजरों से दूर क्यों था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed