फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

चौबेपुर में मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेने प्रभावित

Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। कानपुर-कासगंज रेलवे मार्ग पर चौबेपुर स्टेशन के पास मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय पर ट्रेनों के न आने पर निजी वाहनों व डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर यात्रियों को सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब साढ़े बजे कानपुर से फर्रुखाबाद आते समय मालगाड़ी मवेशी से टकरा गई। हादसे के चलते दो बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे की जानकारी होने पर रेल अधिकारियों ने मार्ग से गुजरने वाली ट्रेनों को आसपास स्टेशनों पर खड़ा करा दिया। हादसे के चलते छपरा से फर्रुखाबाद जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय 11 बजे की जगह डेढ़ बजे कन्नौज स्टेशन पर पहुंची। इसी तरह कानपुर से कासगंज जाने वाले एक्सप्रेस निर्धारित समय 12 बजकर 24 मिनट की जगह शाम पांच बजे पहुंची। कानपुर से कासगंज जाने वाले पैसेंजर निर्धारित समय पांच बजे की जगह शाम साढ़े बजे पहुंची। रेलवे स्टेशन पर तैनात बाबू मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि हादसे के चलते कानपुर की तरफ से आने वाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed