फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बाईपास पर इमारतों पर गरजा बुल्डोजर

Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कान को गिराता बुलडोजर। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। जीटी रोड के चौड़ीकरण में बाधक बन रहीं इमारतों पर जब बुलडोजर गरजा तो हड़कंप मच गया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की इस कार्रवाई से गृहस्वामियों व दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जीटी रोड के किनारे बने मकानों के स्वामियों ने जगह खाली करने के लिए पांच दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

गुरुवार को एनएचएआई के साइड इंजीनियर आकाश, वैभव जैन व राजेश उपाध्याय बुलडोजर लेकर नगर के पश्चिमी बाईपास पर पहुंच गए। उन्होंने चौड़ीकरण के लिए पहले से चिह्नित की गई जमीनों को खाली कराने का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्रवाई की जानकारी से एसडीएम अशोक कुमार, सीओ शिव कुमार थापा व कोतवाल जयप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एनएचएआई की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के चलते जीटी रोड पर जाम के हालात हो गए। कुछ गृहस्वामियों ने एनएचएआई ये अफसरों को लिखित में अपनी जगह खाली करने के लिए पांच दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया जीटी रोड के चौड़ीकरण में बाधक बन रही इमारतों को हटवाया जाएगा। लोगों ने जो समय मांगा है, उसके बाद फिर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed