{"_id":"6269879ed51b0c00585a645e","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp693668355","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान किसानों ने घेरा बिजली घर, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने घेरा बिजली घर, किया हंगामा
विज्ञापन
बिजली घर पर हंगामा करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख। बिजली कटौती से परेशान किसान अधिकारियों का घेराव करने बिजली घर पहुंच गए। अफसरों के नदारद होने से नाराज किसानों नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। मौजूद कर्मचारी कमरों में घुस गए तथा अंदर से दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझा बुझाकर शीघ्र ही व्यवस्था में सुधार कराए जाने का आश्वासन देकर शांत किया।
बुधवार को इलाके के ग्राम जाफराबाद, जरारा, तुलसीपुर, पालपुर, अतरौली व नगला गंगे के आधा सैकड़ा किसान बिजली घर पहुंच गए। यहां अधिकारियों के न मिलने पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों के गुस्से को देख मौजूद कर्मचारी कमरों में दुबक गए। किसानों का आरोप था कि पिछले लगभग 18 दिनों से महज दो या तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। पांच बीघा फसल की सिंचाई करने में आठ दिनों का समय लग रहा है। कुछ गांवों में लो वोल्टेज की समस्या के कारण नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसआई रॉबिन सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। इस मौके पर किसान सुधीर, प्रदीप, परम प्रकाश, अमर सिंह, शिवम, अन्नू, अंशुल, लालू, सत्यम, आसू, मोनू, सन्नी समेत कई किसान मौजूद रहे।
बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग
छिबरामऊ। पिछले पंद्रह दिनों से बिगड़ी नगर की बिजली व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। बिजली न आने के कारण नगर पालिका के नलकूप भी नहीं चल सके, जिस कारण सुबह लोग पानी की समस्या से जूझते नजर आई। कई घंटे बिजली गायब रहने से घरों में लगे इनवर्टर डिस्चार्ज हो गए।