फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे को अपनाने से किया इनकार

Sun, 17 Apr 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
तालग्राम (कन्नौज)। सजी संवरी दुल्हन शनिवार की देर रात तक दूल्हे का इंतजार करती रही, मगर बरात निकासी से पूर्व ही दूल्हा गायब हो गया था। शिकायत होने पर पुलिस ने दूल्हे को खोज निकाला। रविवार की सुबह दूल्हा बरात लेकर चलने लगा तो, इसकी जानकारी मिलते ही शादी के मंडप में बैठी दुल्हन ने दहेज लोभी दूल्हे से विवाह करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इससे तैयार होकर आए बराती जहां घरों को लौट गए, वहीं दुल्हन के साहस की हर तरफ तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

मामला कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव के युवक की बरात शनिवार को इंदरगढ़ के एक गांव जानी थी। दहेज के पूरे रुपये नहीं मिले, इससे दूल्हा अचानक घर से लापता हो गया। बहन ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दुल्हन के भाई ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस परिजनों की मदद से दूल्हे को गुरसहायगंज स्टेशन से पकड़ कर थाने ले आई। दहेज कम मिलने को लेकर दूल्हा शादी से इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस, बडे़ भाई और पिता के दबाव में शादी को तैयार हो गया। सुबह बरात निकलने की तैयारी हो गई। इसी बीच शादी के लिए तैयार बैठी दुल्हन को पता चला कि उसकी शादी में कम रुपये मिलने से दूल्हा लापता हो गया था। बरात निकलती इससे पहले ही दुल्हन ने मंडप से दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी
दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद लड़की पक्ष के लोग दहेज में दिए पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वहीं लड़के का बड़ा भाई तीन लाख वापस करने को कह रहा है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि दोनों पक्षों ने रुपयों को लेकर दो दिन का समय समझौते के लिए मांगा है। अगर समझौता नहीं होता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed