फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

मंत्री बनने के बाद पहली बार आए असीम का स्वागत

Thu, 31 Mar 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण के प्रथम आगवन पर हुआ स्वागत। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक असीम अरुण प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद बुधवार को आम लोगों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने चुनाव में जीत और स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री की जिम्मेदारी के पीछे जनता को श्रेय देते हुए उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा किया।
विज्ञापन

सरायमीरा में असीम अरुण का आशू मिश्रा, गोविंद दुबे, शिवम मिश्रा, वीर सिंह भदौरिया, अशोक सिंह, शरद मिश्रा, श्याम तिवारी, गोपाल चतुर्वेदी, अनिल गुप्ता, राजा पाठक, पीयूष मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा मानीमऊ शिभू मिश्रा, शिवम दुबे, दिव्यांशु त्रिपाठी, रजनीश कटियार और शिवेंद्र ठाकुर, तिर्वा तहसील में अधिवक्ता मनोज राजपूत, सुरेंद्र सिंह समेत विधायक कैलाश राजपूत ने स्वागत किया। जलालाबाद में भाजपा नेता शरद कटियार, रामवीर कठेरिया, विवेक पाठक, गुगरापुर ब्लॉक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी, गीता पाठक, रजनी पाल , विनय कटियार, मंगलम पांडेय, अमित मिश्रा, विवेक तिवारी मौजूद रहे। ट्रेन हादसे के दौरान जलालाबाद निवासी किशन तिवारी की पुत्री नेहा तिवारी के दोनों पैर कट गए थे। मंत्री असीम अरुण ने हर संभव मदद का भरोसा दिया।
विज्ञापन

असीम ने प्रोटोकॉल से किया इनकार
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया से लेकर विधायक बनने के बाद तक असीम अरुण ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री बनने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने उनकी सुरक्षाकर्मियों के लिए पुलिस जवानों को भेजा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वहीं शहर पहुंचने पर किसी भी तरह के प्रोटोकॉल लेने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज में उनके अपने लोग हैं, सुरक्षा की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed