{"_id":"620fe8452c00ba715d03b1b2","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6813733139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे बने खड़े बिजली टावरों को काटते पुलिस ने दो को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे बने खड़े बिजली टावरों को काटते पुलिस ने दो को दबोचा
विज्ञापन
सौरिख। अधूरे बने खड़े हाईटेंशन लाइन के टावरों को काटकर ट्रक व ट्रैक्टरों में भरकर ले रहे दो लोगों ने पुलिस ने पकड़ लिया। बिजली विभाग के अफसर बरामद माल की कीमत करोडों रुपये आंक रहे हैं। बिजली विभाग की तरफ से तहरीर न मिलने के कारण पुलिस ने दोनों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
ग्राम भानपुर के आसपास हाईटेंशन लाइन बिछवाए जाने के लिए खेतों में बिजली के टावर खड़े कराए गए हैं। कुछ लोग इन टावरों को काटकर उसके पुर्जे ट्रक व ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी। सूचना पर बिजली विभाग के अफसर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से दो मजदूरों को हिरासत में लेकर पुर्जों से भरे ट्रक को सकरावा चौकी पर खड़ा करा दिया।
एसडीओ अरविंद कुमार गौतम का कहना है कि मजदूरों ने कानपुर के ठेकेदार के कहने पर लगभग बीस टावरों के काटने की बात स्वीकार की है। अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। पकड़े गए दोनों लोगों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।