{"_id":"620010e69ba46212276f60cc","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6792277187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पांच गोवंश व एक भैंस का शव मिला, मोबाइल टीम ने दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पांच गोवंश व एक भैंस का शव मिला, मोबाइल टीम ने दफनाया
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा और काली नदी में गोवंश मिलने के बाद अब शहर में भी छह गोवंश के शव मिले हैं। इसमें दो नगर पालिका की गोशालाओं व तीन अन्य मोहल्लों से हैं। पशुओं के शव मिलने की जानकारी होने पर नगर पालिका की मोबाइल टीम ने गड्ढा खुदवाकर शहर के एफएफडीसी के पीछे खाली जमीन पर दफनाया।
मोबाइल टीम के कर्मचारियों ने रविवार को शहर के गौरीशंकर मंदिर रोड स्थित गोशाला से एक गाय, सदर तहसील परिसर में पालिका की गोशाला से एक गाय, बालापीर मोहल्ले से एक, डाक बंगला रोड से एक, ठकुराना मोहल्ले से एक गाय और कानून गोयान मोहल्ले से एक भैंस के शव को लोडर से लादकर एफएफडीसी के पीछे जमीन में दफन किया है। चुनाव के दौरान शहर में अचानक पशुओं के शव मिलने से तरह तरह की चर्चाएं आम हैं।
इधर, अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि नगर पालिका की गोशाला में किसी गोवंश के मृत होने की सूचना नहीं है। जांच कराई जाएगी।