फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

न्यायालयों की तरह अब अधिवक्ता भी बनेंगे हाईटेक

Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। कोरोना संक्रमण काल के दौरान न्यायालयों में ऑनलाइन सुनवाई एवं वर्चुअल मीटिंग्स का दौर शुरू हुआ। हाईटेक टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए अब अधिवक्ताओं ने भी पहल शुरू कर दी है। युवा अधिवक्ता गौरव त्रिपाठी को बार एसोसिएशन में प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव बनाया गया है। शीघ्र ही आईटी टीम का भी गठन होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा नारायण सिंह राठौर एवं महासचिव सुशील पांडेय ने कहा कि आने वाला समय पूरी तरह से हाईटेक होने वाला है। इसी उद्देश्य से आईटी पद का सृजन किया गया है। नव मनोनीत सचिव अमर त्रिपाठी उर्फ गौरव ने कहा कि बार एसोसिएशन को हाइटेक बनाने के लिए एसोसिएशन का मोबाइल ऐप, वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉम, लोकेशन मैप, यूनिक कांटेक्टस तैयार किए जाएंगे। वकीलों को तकनीकी जानकारी देने के लिए समय-समय पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनूप कुमार दीक्षित, रामबाबू शाक्य, विकास गुप्ता, जयवीर सिंह यादव, मो. कलीम, मुफीद खां, अभिषेक उर्फ रूपेश दुबे, राजेश बाबू यादव, आशीष श्रीवास्तव, विमलेश तिवारी व पंकज वर्मा आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed