{"_id":"61f04a1ffef1ac1a5b59b3ba","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6772723127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के प्रकोप से आलू में लगा झुलसा रोग, घटेगा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के प्रकोप से आलू में लगा झुलसा रोग, घटेगा उत्पादन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बारिश के बाद एक सप्ताह से गिर रहे पाले से आलू की फसल में तेजी से झुलसा रोग लग रहा है। आलू की अगैती व पिछैती फसलें रोग की चपेट में आकर बर्बाद हो रहीं हैं। जिन खेताें में नमी ज्यादा है, उन खेतों में पटका रोग तेजी लग रहा है। रोग से फसलों को बचाने के लिए किसान हर जतन कर रहा है। आने वाले समय में मौसम साफ न हुआ तो फसल रोग से ज्यादा प्रभावित होगी।
गलन बढ़ने से फसलों में रोग लगना शुरू हो गया है। इसका सबसे ज्यादा प्रकोप आलू की फसलों पर दिखाई देने लगा है। आलू के पौधे जगह-जगह सूखने लगे हैं।
खराब मौसम के बाद हुई बारिश के बाद धूप खिलने के बजाय ओस गिरनी शुरू हो गई। इससे फसलों में झुलसा रोग तेजी पकड़ने लगा। अब हालत यह है कि आलू की फसल में दवा का छिड़काव भी काम नहीं कर रहा है। धीरे-धीरे यह रोग पूरे खेत में लग गया है। समय से पहले फसल झुलस जाने से पैदावार पर काफी असर पड़ेगा। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं।