फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

लड़की से मुलाकात के बहाने बुलाकर पीछे से किया गया सिर पर वार

Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
छिबरामऊ। लड़की से मुलाकात के बहाने बीएससी के छात्र को निर्माणाधीन इंदिरा आवास कॉलोनी में बुलाकर पीछे से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को घसीटकर जीने के नीचे पहुंचा दिया गया। आरोपी मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में अब तक यह बात सामने आई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी लगातार बयान बदल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सबसुख नगला निवासी बीएससी छात्र नितिन कुमार (20) 18 जनवरी की सुबह दोस्त जीतू उर्फ जितेंद्र शाक्य के साथ एसएससी की कोचिंग के लिए छिबरामऊ गया था। इसके बाद से लौटकर घर नहीं गया। परिजनों ने जीतू पर संदेह जाहिर किया था। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पहले तो जीतू कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो उसने रहस्य से पर्दा उठा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी की दोपहर को ही जीतू ने नितिन को फोन कर इंदिरा आवास कॉलोनी में लड़की से मुलाकात कराने के बहाने बुलाया था। जीतू ने नितिन की हत्या करने की साजिश पहले से ही बना ली थी। नितिन को लड़की से मिलाने के बहाने जीतू अंदर ले गया। नितिन जब अंदर जा रहा था, तभी पीछे से जीतू ने कील लगी लकड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। नितिन बेहोश हो गया तो जीतू ने उसके सिर व चेहरे पर कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद जीतू ने नितिन के शव को घसीटकर जीने के नीचे पहुंचा दिया और उसका मोबाइल निकाल लिया। इसके बाद भाग गया। पुलिस आरोपी के बयानों को क्रास चेक करने के लिए नितिन व आरोपी की सीडीआर (कॉल डिटेल रिकार्ड) निकलवा रही है। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार भी कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से पूरे हत्याकांड की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

नितिन के मोबाइल से डिलीट डाटा को कराया जाएगा रिकवर
नितिन के मोबाइल से हत्यारोपी ने काफी डाटा डिलीट कर दिया। अब यह मोबाइल पुलिस ने बरामद तो कर लिया है। पर डिलीट डाटा को रिकवर करने के लिए पुलिस सर्विलांस सेल की मदद ले रही है।
लड़की की भूमिका जांच रही पुलिस
हत्याकांड में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने कुछ युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। अब पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर नितिन की हत्या के समय क्या वहां कोई युवती थी या नहीं। इसके अलावा आरोपी ने अकेले ही छात्र को मौत के घाट उतारा या फिर किसी की मदद ली थी।

नितिन के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पुलिस ने नितिन के पिता उमेश चंद्र शाक्य की तहरीर पर हत्यारोपी जीतू व उसके साथियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने का प्रयास व गालीगलौज की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed