फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

तीन सखी मतदान केंद्रों पर महिलाएं संभालेंगी कमान

Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। इस बार लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में भी महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन जनपद में हर विधानसभा क्षेत्र में एक सखी मतदान केंद्र बनाएगा। यानी तीन सखी मतदान केंद्रों पर मतदान संपन्न कराने की कमान महिलाओं के हाथों में होगी। यहां ईवीएम से लेकर राइफल तक महिला कर्मी ही संभालेंगी।
विज्ञापन

जिले में कुल मतदाता 1267903 हैं। इसमें महिला 584895 मतदाता हैं, जबकि 682955 पुरुष हैं। 20 फरवरी को जिले में 1065 मतदान केंद्रों पर वोट पड़ेंगे। इस बार चुनाव आयोग ने प्रत्येक विधान सभा में एक-एक सखी मतदान केंद्र बनाने का आदेश दिया है। इन केंद्रों पर मतदान कराने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य कार्यों की जिम्मेदारी महिलाओं पर ही होगी। महिलाएं ही बूथ पर अंगुली में स्याही का निशान, महिला पुलिसकर्मी मतदाता को लाइनों में खड़ा भी करेंगी। मतदान के दौरान यदि जरूरत पड़ी तो उपद्रवियों को भी संभालना होगा। पीठासीन अधिकारी से लेकर सुरक्षा अधिकारी से लेकर समस्त स्टाफ महिलाओं का होगा। एडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि महिलाओं के चुनाव कराने से अन्य महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed