{"_id":"61e45df9c5616358cf1038d2","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp675704230","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू की बर्बाद फसल देख किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू की बर्बाद फसल देख किसान की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो किसान कन्हैया लाल। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम (कन्नौज)। आलू की बर्बाद फसल देखकर किसान को खेत में दिल का दौरा पड़ गया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों खेतों में आए तो वे बेहोश मिले। इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया।
क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी किसान कन्हैया लाल (62) ने इस बार करीबियों से कर्ज कर लेकर महंगे आलू का बीज (टिशू कल्चर) खरीद कर पांच बीघा खेत में बुवाई की थी। बारिश के चलते आलू की फसल में झुलसा और परपरा रोग लग गया।
काफी छिड़काव के बाद भी फायदा नहीं हुआ और आलू की फसल बर्बाद हो गई। शनिवार शाम किसान कन्हैया लाल खेत पर फसल देखने गए थे। फसल बर्बाद देखकर उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। नलकूप की कोठरी के पास वे अचेत होकर गिर गए। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन खेत में पहुंचे, तो वे अचेत अवस्था में पड़े मिले।
विज्ञापन
परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। यहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। किसान के बेटे लाल सिंह और पंकज ने बताया कि पिता ने कर्ज लेकर आलू की खेती की थी। फसल बर्बाद होने से वे बेहद तनाव में रहते थे। एडीएम गजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व टीम को भेजकर जानकारी की जाएगी।