{"_id":"61d72d9316e3fd124b49d09f","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6739358118","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद केंद्र के बाहर बारिश से भीगा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद केंद्र के बाहर बारिश से भीगा धान
विज्ञापन
खरीद केंद्र के बाहर बारिश से भीगी धान की बोरियां। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सरायमीरा मंडी समिति परिसर में सरकारी खरीद केंद्र के बाहर खुले में रखा किसानों का डंप धान गुरुवार को हुई बारिश से भीग गया। कई किसान तो घर से तिरपाल लेकर मंडी समिति में धान की बोरियों पर डालने पहुंचे। अब तौल होने पर पता चलेगा कि किसानों का कितना नुकसान हुआ है।
मंडी समिति में खुले सरकारी धान खरीद केंद्र पर तौल करने की रफ्तर धीमी है। कई किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही है। किसान टोकन लेकर धान की ब्रिकी के लिए आते हैं। तय समय पर तौल न होने पर केंद्र के बाहर ही धान को डंप करके चले जाते हैं। इसके बाद रोजना तौल कराने के लिए किसानों को केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। केंद्र के बाहर किसानों का करीब 700 बोरी धान डंप है। बारिश होने से किसानों का करीब 200 बोरी धान भीग गया है।
मंडी समिति खरीद केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि धान की खरीद की जा रही है। केेंद्र पर धान साफ करने वाली एक ही मशीन है। इसकी वजह से कुछ समय ज्यादा लग रहा है।