{"_id":"61d33b2f6a74c76e5a06b62f","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6733425185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्काल सभी बंदी कैदियों को लगाया जाए कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्काल सभी बंदी कैदियों को लगाया जाए कोरोना टीका
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंसिंग करतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नितिका राजन। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर जिला जेल में बंदी और कैदियों की परिजनों से मुलाकात बंद करा दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला जेल की हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने बंदी और कैदियों से सुविधाओं और इंतजामों के बारे में जानकारी की। जेल प्रशासन को तत्काल सभी बंदी व कैदियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश के आदेश के चलते सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नितिका राजन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने बंदियों को प्रतिकर योजनाओं, निशुल्क विधिक सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जिन बंदियों के पास अपने केस की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता मौजूद नहीं है, वे जेल अधीक्षक को पत्र दे सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशुल्क उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नियुक्त करेगा। वहीं उन्होंने ने कहा कि ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। सभी लोग जेल के अंदर सतर्क रहें। जेल अधीक्षक वीके मिश्रा से उन्होंने कहा कि जो बंदी और कैदी कोरोना वैक्सीन से छूट गए हैं, उन्हें तत्काल वैक्सीन की डोज दी जाए। जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला कारागार में 916 कैदी हैं। इसमें 873 पुरुष व 43 महिलाएं हैं।