{"_id":"61cf51327cbd31298303b970","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6728118117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म
विज्ञापन
छिबरामऊ। अस्पताल जा रही गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा एंबुलेंस में बढ़ गई। एंबुलेंस में मौजूद आशा कार्यकर्ता ने एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म कराया। इसके बाद जच्चा और बच्चा को सीएचसी ले जाया गया, यहां दोनों स्वस्थ हैं।
ग्राम भोजपुर निवासी मीना को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। आशा कार्यकर्ता ममता देवी की सूचना पर एंबुलेंस गांव में पहुंची। मीना व परिजनों के साथ एंबुलेंस सीएचसी की ओर जा रही थी। दोपहर दो बजे रास्ते में ही मीना की पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी आफाक अली व पायलट विजयवीर सिंह ने निगम मंडी के पास एंबुलेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। आशा कार्यकर्ता ने गर्भवती महिला के परिजनों के साथ मिलकर डिलीवरी कराई। पुत्र पैदा हुआ। परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों के प्रयासों की सराहना की। बाद में एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा और बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि जच्चा और बच्चों दोनों स्वस्थ थे। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर दोनों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।