फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

कोहरे में रेंगे वाहन, पारा गिरने से बढ़ी ठिठुरन

Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
एक्सप्रेसवे पर कोहरे से निकलते वाहन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मौसम में ठंड के साथ कोहरे की चादर शाम से सुबह तक तननी शुरू हो गई है। इससे वाहन रेंग कर चलने लगे। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। सर्दी से जनजीवन प्रभावित होने लगा। लोग अलाव जलाकर राहत का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बुधवार देर रात से कोहरा पड़ने लगा। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे तक कोहरे की धुंध रही। इसके बाद हल्की धूप निकली, लेकिन यह भी बेअसर रही। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भी वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 08.06 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया कि जिले में बूंदाबांदी के साथ पड़ोसी जनपदों में अच्छी बारिश हुई है। इससे जिले में कोहरे के साथ सर्दी बढ़ गई है। आगे के दिनों में और भी सर्दी होगी। लोग अपनी और मवेशियों की अच्छी देखभाल कर सर्दी से बचने का हर संभव प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में मवेशियों के पास सावधानी से जलाएं आग
जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजय शाल्या ने बताया कि अक्सर लोग सर्दियों में मवेशियों पर झूल डालकर उनके पास आग जला देते हैं। कई बार देखा गया है कि आग से मवेशी जल जाते हैं। सर्दियों में सूखे स्थान पर मवेशियों को सुरक्षित बंद जगह बांधे। जमीन को सूखा करने के लिए चूल्हे की राख भी डालकर मवशियों को सर्दी से बचाया जा सकता है।

इनसेट
धीमी गति से चलाएं वाहन
यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने बताया कि कोहरे से चालक वाहन को धीमी गति से चले। वहीं वाहन चालकों को सलाह दी गई कि एक वाहन से 70 मीटर की दूरी पर चले। अधिक कोहरे में वाहन खड़ा कर छटने का इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed