फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

नौ गांवों के 108 लोगों को बांटी गई घरौनी

Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
घरौनी के अभिलेख देतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। प्रदेश की भाजपा सरकार ने ग्रामीण आबादी का रिकार्ड घरौनी बनवाकर किसानों के हित में बड़ा काम किया है। अब गांव की आबादी के मकान व जमीन पर किसान ऋण लेकर अपना आय को बढ़ा सकते हैं। ये विचार पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने तहसील सभागार में घरौनी वितरण के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव की आबादी का रिकार्ड न होने से आपस में बहुत विवाद होते थे। गांव के आपसी झगड़ों को खत्म करने में घरौनी मील का पत्थर साबित होगी। आज नौ गांव के लोगों को घरौनी बंट रही है। शीघ्र ही पूरी विधानसभा क्षेत्र के गांवों के लोगों को घरौनी मिलेगी। यह घरौनी का अभिलेख आगे आने वाली पीढ़ी के लिए उपहार होगा। पूर्व राज्यमंत्री ने ग्राम अतरौली की भूदेवी, आशा देवी, केतुकी देवी, पूनम देवी, पुखराया की निर्मला देवी, गदनापुर काजी की शिवरानी, गदौरा की मायादेवी, अयूबपुर की रानी देवी तथा लक्ष्मी, भैंसापुर के दाताराम को घरौनी दी। कुल 108 लोगों को घरौनी वितरित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम देवेश गुप्ता, तहसीलदार राजू कुमार, नायब तहसीलदार दीपक गौतम, हर्षित तिवारी, अनूप पटेल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गदौरा, बैसापुर, फिरोजपुर, पुखराया, गदनापुर काजी, अतरौली, किशनपुर, मुसाफिरपुर तथा अयूबपुर में घरौनी का काम पूरा हो चुका है। एसडीएम देवेश गुप्ता ने बताया कि शेष गांवों में ड्रोन से सर्वे हो रहा है। शीघ्र ही पूरी तहसील की घरौनी तैयार कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विवादित मामले जो न्यायालय में विचाराधीन है या कुछ लोग जो बाहर रहते हैं, उनकी सहमति न मिलने से घरौनी नहीं बन सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed