फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

बैंकों की हड़ताल से प्रभावित हुआ 80 करोड़ का लेनदेन

Fri, 17 Dec 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
एसबीआई बैंक में लगा ताला। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर जिले की सरकारी बैंकों में दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन तालाबंदी रही। इससे 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकांश एटीएम खाली हो गए। कुछ निजी बैंक के एटीएम में रुपये थे तो वहां लंबी लाइनें लगी दिखीं।
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में गुरुवार को जिले की सरकारी 110 बैंक शाखाओं में हड़ताल हुई। यह हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। हड़ताल के पहले दिन करीब 80 करोड़ का लेनदेन प्रभावित होने का दावा किया गया है। एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, आर्यावर्त बैंक और केनरा बैंक समेत सभी सरकारी बैंकों में किसी तरह का काम नहीं हुआ। इससे कारोबारी समेत सभी वर्ग के लोगों को भुगतान के लिए परेशान होना पड़ा। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि वे लोग निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। बैंकों के निजीकरण से आम उपभोक्ताओं के लिए सुविधाएं बहुत महंगी हो जाएंगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं निजीकरण के बाद आमजन को उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। फिलहाल निजी बैंक खुले रहे। यहां रोजाना की तरह कामकाज होता रहा। अग्रणी जिला प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने बताया कि निजीकरण के विरोध में हड़ताल शुरू हुई है। शनिवार से सभी बैंकों में कामकाज होगा।
विज्ञापन

रुपये न निकलने से कृषि के कामों पर भी असर
तिर्वा। निजीकरण के विरोध में गुरुवार को कस्बे की बैंक बंद रही। जिससे बैंक आने वाले खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को कस्बे में एसबीआई, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया व आर्यावर्त ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंकों पूरी तरह बंद रही। बैंक के बंद होने के कारण बैंक आने वाले खाता धारक बिना पैसों का लेनदेन किए ही वापस लौट गए। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। बैंक बंद होने से कारोबार, कृषि कार्य समेत अन्य कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed