{"_id":"61b259423869a82da86b9d99","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp668693538","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीसरे दिन भी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीसरे दिन भी भूख हड़ताल
विज्ञापन
छिबरामऊ। खुशीराम की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार तीन दिन से तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठा है। इधर, सौरिख पुलिस की ओर से परिवार को नोटिस भेजा गया है और 12 दिसंबर को थाने में बुलाकर जवाब मांगा गया है।
सौरिख क्षेत्र के ग्राम नगरिया तालपार निवासी मुन्नी देवी, बेटा हिमांचल, दीपक, राम सिंह, श्याम सिंह, बेटी रेखा, बहू सोनी, रंजना, गोरेलाल, अंकित व सुधा के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हैं। परिवार का कहना है कि 26 सितंबर को उनके पिता का शव पड़ा मिला था। इसमें मीरा वर्मा, राजीव व पप्पू यादव के खिलाफ हत्या व अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। परिवार का कहना है कि जब तक हत्यारोपियों की गिरफ्तार होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इधर, भूख हड़ताल पर बैठे राम सिंह, श्याम सिंह, दीपक, गौतम, हिमांचल पुत्रगण खुशीराम व मुन्नी देवी पत्नी खुशीराम को सौरिख पुलिस ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया गया कि उनके खिलाफ थाने में बलवा सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें वे 12 दिसंबर को थाने में पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराएं।