{"_id":"61b25941cb454805502a0591","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6686934170","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन ड्यूटी से गायब फार्मासिस्ट से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन ड्यूटी से गायब फार्मासिस्ट से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल के सीएमएस ने इमरजेंसी, गायनी व वैक्सीनेशन कक्ष का औचक निरीक्षण किया। गायब मिले फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने अस्पताल की पहली मंजिल पर संचालित वैक्सीनेशन कक्ष का औचक निरीक्षण किया तो यहां फार्मासिस्ट राजीव द्विवेदी नहीं मिले। सीएमएस ने उनको स्पष्टीकरण जारी कर दिया। इसके बाद वे इमरजेंसी वार्ड में गए और भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। वार्ड में गंदगी एकत्रित करने के लिए रखा जाने वाला एक डब्बा गायब था। उन्होंने सुपरवाइजर को डिब्बा शीघ्र रखवाने के निर्देश दिए। उन्होंने गायनी वार्ड का भी निरीक्षण कर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी ली।
ऑक्सीजन प्लांट संचालक को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सीएमएस ने बताया कि सौ शैया संयुक्त चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के संचालक मुनीष को कौशल विकास की ओर से ऑनलाइन 10 व 11 दिसंबर को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।