{"_id":"61b258a5734b796bf862c53e","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp668693328","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सदस्यों की टीम कालाबाजारी की करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सदस्यों की टीम कालाबाजारी की करेगी जांच
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के भानपुर गांव में हुई यूरिया खाद की कालाबाजारी की जांच कृषि विभाग ने शुरू करा दी है। जांच के लिए दो सदस्यों की टीम बनाकर उसे जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के भानपुर गांव में खाद की कालाबाजारी की शिकायत मिली है। इसकी जांच एडीओ कृषि रत्नेश कुमार दुबे व राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी स्वदेश कुमार को सौंपी गई है। दोनों जल्द ही जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपेंगे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही खाद की कालाबाजारी करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नगर की विशुनगढ़ रोड स्थित द्विवेदी खाद भंडार का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी किया गया है। खाद भंडार संचालक पर पल्लेदार को बिना आधार व खतौनी के 65 बोरी यूरिया देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक समितियों को इफ्को व निजी दुकानों को चंबल यूरिया उपलब्ध करा दी जाएगी।
चार सौ किसानों को दी गई एक-एक बोरी यूरिया खाद
क्षेत्र के नादनपुर गांव स्थित सुमित ट्रेडर्स पर 410 बोरी यूरिया खाद आई है। यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एडीओ कृषि रत्नेश कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर किसानों की लाइन लगवाई। चार सौ किसानों को एक-एक बोरी यूरिया वितरित कराई गई।