{"_id":"61b257294335ac7bff3c122f","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp668692824","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था पर भड़के सपाई
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपाई। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रदेेश में महंगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सपाइयों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। शहर के बोर्डिंग मैदान में सपाई एकत्रित हुए और तरह-तरह के अंदाज दिखाकर प्रदर्शन किया। कोई घोड़ागाड़ी से गाजे-बाजे संग पहुंचा, कोई जूता पॉलिश करता दिखा, युवा बेरोजगारी दिखाने के लिए अर्धनग्न होकर भिक्षा मांगते दिखे। वहीं महिलाओं ने ईंटें जोड़कर लकड़ी से खाना पकाया।
सपाइयों की अगुवाई पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने की। महिलाओं ने चूल्हा जलाकर महंगी गैस पर विरोध जताया। एक युवा दूल्हा बनकर बरात को बैलगाड़ी से जाना दिखाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा। नवाब सिंह यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में तानाशाही सरकार चल रही है। यह सरकार केवल उद्योगपतियों की हितैषी है।
सभी समाजवादी इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस लें। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, कैश खां पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष राम सेवक बाथम, जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल सयुस जिलाध्यक्ष गुलामुद्दीन, छात्रसभा के अनंत यादव, लोहिया वाहिनी के अंशू पाल, सपा जिला सचिव नूर शाहिद सिद्दकी रिंकू, अब्दुल रब सिद्दकी, संजय दुबे, पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, अंगूरी धारिया, अन्नपूर्णा राजपूत, रीना सिंह, सरोजनी कुशवाहा, अमित मिश्रा आदि भी रहे।