फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

रजिस्टर में ठीक अंकन न होने पर बिफरे जिलाधिकारी

Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
जांच करते डीएम। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। धान खरीद केंद्र का हाल जानने निकले डीएम को सौरिख में रजिस्टर अंकन ठीक नहीं लगा। उन्होंने प्रभारी पर कड़ी नाराजगी जताई और आइंदा के लिए सचेत किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने गुरुवार को जनपद के चार धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। खाद्य एवं रसद विभाग के हरिभानपुर धान क्रय केंद्र पर खरीद हो रही थी। पिपरिया के किसान राम किशन 103 पैकेट एवं मुलायम सिंह 122 पैकेट लेकर आए थे। उन्होंने कोई समस्या नहीं बताई। पर, जब जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र प्रभारी से पुष्टि करने के लिए रजिस्टर देखा तो अंकन व्यवस्था सही नहीं थी। जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने केंद्र पर उठान की व्यवस्था सही पाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने सौरिख में हो रही धान खरीद को भी देखा। यहां केंद्र पर पंजिकाओं में अंकन व्यवस्था सही न होने पर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। केंद्र प्रभारी ने समझाने की कोशिश की तो जिलाधिकारी ने कहा कि ड्रामा न करो, रजिस्टर में यह नहीं चलेगा कि जब चाहो तब लिख लो। टोकन बुक के साथ ही पंजिका में भी किसान से क्रय करने की तारीख व समय लिखा जाना चाहिए। उन्होंने पीएसएफ के धान क्रय की गति अत्यधिक धीमी होने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने ग्यासपुर स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ समरेंद्र प्रताप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed