फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news

गणनाकर्मियों का हंगामा, आधा घंटा गिनती रुकी

Mon, 03 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news
कन्नौज। शहर के नवीन मंडी समिति में शिफ्ट बदलने के दौरान भुगतान न मिलने पर गणनाकर्मियों ने हंगामा कर दिया। गणना कार्य रोक दिया गया। दूसरी शिफ्ट वाले भी कई लोग गणना से विरत हो गए। मामला तूल पकड़ने पर डीएम व एसपी पहुंचे। समझाकर सभी को गणना चालू कराई गई। इससे करीब आधे घंटे तक वोटों की गिनती का काम रुका रहा।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के नवीन मंडी समिति में गुगरापुर और सदर विकास खंड के वोटों की गिनती हो रही है। यहां करीब एक शिफ्ट में तीन सौ कर्मचारी काम कर रहे हैं। पहली शिफ्ट का काम खत्म होने पर दूसरी शिफ्ट के गणनाकर्मियों को बैठाया गया। पर, जब भुगतान देने की बारी आई तो निर्वाचन अधिकारी ने कह दिया कि परसों आइएगा तब भुगतान मिलेगा। इस पर गणनाकर्मी भड़क गए। गणनाकर्मियों ने कहा कि अभी तक यही होता आया है कि गणना करने के तुरंत बाद भुगतान कर दिया जाता है। दुबारा कौन भुगतान लेने आएगा। इसी के साथ हंगामा शुरू हो गया। गणना काम रोक दिया गया। प्रत्याशियों और समर्थकों में भी अफरातफरी मच गई। जानकारी होने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र और एसपी प्रशांत वर्मा पहुंचे। तब तक सीडीओ आरएन सिंह भी पहुंच गए। गणना कर्मियों को समझाकर शांत कराया गया। इससे गणना का काम रात साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक रुका रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed