{"_id":"608c48168ebc3e59220c7227","slug":"kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6261539105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार सुबह 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश में कोरोना के मामले नियंत्रित नहीं होने पर प्रदेश सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू घोषित कर दिया है। प्रशासन को कड़ाई से पालन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि शासन लोगों की भलाई के लिए ही कोरोना कर्फ्यू घोषित किया है। इससे बढ़ती कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। जिले के लोग इस महामारी को रोकने में शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग करें। महामारी की लड़ाई को मिलकर ही जीता जा सकता है। जिलाधिकारी ने जिले की आम जनता से पूरा सहयोग करने की अपील की है। कहा कि कर्फ्यू में सभी होटल, दुकानें, बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। केवल आकस्मिक सेवाओं को छूट रहेगी। जिलाधिकारी व एसपी प्रशांत वर्मा ने जिले के समस्त थानाध्यक्षों, कोतवाली प्रभारी, सीओ, एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र मे निकलकर कोरोना कर्फ्यू को लागू कराए जाने के निर्देश दिए। उधर, सरायमीरा, कन्नौज शहर में रात के आठ बजते ही लोगों ने अपनी दुकानों को बंद करना शुरू कर दिया। हालांकि कई जगहों पर पुलिस ने लाठी पटककर भी दुकानों को बंद कराया। कहा कि कर्फ्यू में यदि कोई दुकान खुली मिलती है तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इन्हें रहेगी छूट
- पंचायत चुनाव से संबंधित ड्यूटी, स्वास्थ्य व सफाई सेवा के लोग।
- सैनिटाइजेशन, फागिंग अभियान के लोग।
- सब्जी, दूध, रसोई गैस वितरक, डीजल, पेट्रोल, दवा दुकानें।
- अखबार बेचने निकले समाचार पत्र वितरक।
- औद्योगिक इकाइयां।
- मीडिया को परिचय पत्र के आधार पर अनुमति।
-------------------
---------------