फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,corona

घटने लगे कोरोना संक्रमण के मरीज

Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,corona
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा अब कम हो रहा है। फरवरी में कोरोना संक्रमण के मामले काफी घटे हैं। संक्रमित मरीजों की सेहत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। मंगलवार को केवल पांच ही संक्रमित मिले। फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारियों ने सचेत रहकर मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करने की बात कही है।
विज्ञापन

तीसरी लहर में मंगलवार को जिले में सबसे कम पांच मरीज मिले हैं। अब तक 1622 मरीज पाए जा चुके हैं। मौजूदा समय सिर्फ 116 संक्रमितों के स्वास्थ्य की निगरानी और उपचार चल रहा है। जिले में कोरोना से नौ लोगों की जान भी जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के कम होने का असर सैंपलिंग पर भी पड़ रहा है। अब रोजाना के सैंपलों में भी कमी आ रही है। अब औसतन एक हजार सैंपल रोज लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी माह में रोजाना तीन हजार से अधिक सैंपल लिए जाते थे। सीएमओ डॉकटर विनोद कुमार ने बताया कि बेहतर तैयारियों और स्वास्थ्य सेवाओं से मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। सभी लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करें, तभी कोरोना को हराना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में इस तरह घटे मरीज
फरवरी में कोरोना संक्रमण के केस कम होने लगे हैं। 10 फरवरी को 33 नए मरीज मिले थे, जबकि 43 ठीक हुए थे। इसी तरह 11 फरवरी को 25 मरीज मिले थे, 43 ठीक हुए थे। 12 फरवरी को 20 मरीज मिले और 40 ठीक हुए हैं। 13 फरवरी को 11 मरीज मिले हैं, जबकि 20 ठीक हुए हैं। 14 फरवरी को 21 मरीज मिले हैं, इस दिन आठ मरीज ठीक हुए हैं। 15 फरवरी को पांच मरीज मिले और 58 ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed