{"_id":"61f049767aa38e3dcc28b90c","slug":"kannauj-kannauj-news-corona-kannauj-news-knp6772717115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में फिर मिले 45 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में फिर मिले 45 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में मंगलवार को कोरोना के 45 संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। चुनाव को देखते हुए डीएम ने सभी ब्लाकों में कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जिले में मंगलवार को 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या 807 हो गई है। मौजूदा समय 489 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य टीमों की ओर से संक्रमितों के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने चुनाव को देखते हुए तीसरी लहर में ब्लाक स्तर पर कोरोना जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर मास्क, सामाजिक दूरी और कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के लिए कहा है।
संक्रमितों के घर भेजा जा रहा दवाओं का पर्चा
छिबरामऊ। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई सूची में दस पुरुष व एक महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में विकास खंड में निकलने वाले यह सबसे कम केस हैं। इन संक्रमितों को उनके घर पर ही क्वारंटीन कर दिया और एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए। कोरोना का खौफ अस्पतालों में साफ दिखाई दे रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सौ शैया अस्पताल तक आने वाले रोगी और उनके तीमारदार अपना बचाव करते दिखे। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि संक्रमितों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संपर्क किया गया और उनको दवाओं का पर्चा भी भेज दिया गया है। इसके अलावा लगातार संक्रमितों से लगातार संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जा रही है। (संवाद)