फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,corona

छह दिनों में छह सौ से अधिक कोरोना के मरीज मिले

Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,corona
जिला अस्पताल में कोविड जांच कराते हुए। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में एक सप्ताह में छह सौ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। रविवार को 12 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी समेत 68 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में इनकी संख्या बढ़कर 680 हो गई है। एक्टिव केस की संख्या 415 है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पेशोपेश में हैं कि इनको कैसे नियंत्रित किया जाए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को आई रिपोर्ट में 68 कोरोना के मरीज मिले। इसमें सीएमओ कार्यालय के एक कर्मचारी सहित 12 से अधिक स्वास्थ्य कर्मी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके साथ कई सरकारी कर्मी भी रविवार को पॉजिटिव पाए गए। पिछले 48 घंटों की तुलना में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या में कमी रही। स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोरोना संक्रमित मरीजों के परिवारों, उनसे मिलने वालों और जगह-जगह कैंप लगाकर कोविड-19 का परीक्षण कर रहे हैं। इस पर काबू होने के बजाय संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। महज छह दिनों में इनका आंकड़ा करीब 600 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने की सलाह दे रही है। उसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

छह दिन में संक्रमित
16 जनवरी को 25 केस
17 जनवरी को 39 केस
18 जनवरी को 36 केस
19 जनवरी को 32 केस
20 जनवरी को 61 केस
21 जनवरी को 116 केस
22 जनवरी को 112 केस
23 जनवरी को 68 केस
264 की रिपोर्ट आई निगेटिव
कोरोना के 680 संक्रमितों में से 264 की रिपोर्ट एक सप्ताह बाद जांच में निगेटिव आ चुकी है। उनको घर से बाहर घूमने की अनुमति स्वास्थ्य विभाग ने दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed