फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,corona

नर्स व कैंटीन संचालक सहित सौ शय्या के चार कर्मचारी पॉजिटिव

Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,corona
कन्नौज। कोरोना की तीसरी लहर में 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित किसान ने दम तोड़ दिया। उनका कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीसरी लहर में जिले में यह पहली मौत है। जिले में शुक्रवार को सबसे अधिक 116 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में जिला अस्पताल के सीएमएस समेत 10 चिकित्सा कर्मचारी, चार बंदी, दो पुलिस कर्मी व अन्य विभागों के कई सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 500 हो गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के भुगैतापुर गांव निवासी 75 वर्षीय किसान 16 जनवरी को कोरोना की चपेट में आए थे। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें कानपुर के हृदय रोग संस्थान में भर्ती कराया गया था। यहां लगातार उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। गुरुवार शाम करीब छह बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर प्रशासन ने शव को पैतृक घर लाने की अनुमति नहीं दी। इससे परिवार के लोगों ने कानपुर में ही अंतिम संस्कार कर दिया। स्वास्थ्य महकमे ने परिवार के अन्य लोगों की जांच के लिए सैंपल लिया है। संक्रमितों में जिला अस्पताल के सीएमएस समेत 10 चिकित्सा कर्मचारी, चार बंदी, दो पुलिस कर्मी व अन्य विभागों के कई सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि तीसरी लहर में पहली मौत हुई है। अगर लोगों ने कोविड गाइड लाइन पालन करने में लापरवाही की तो मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इससे सभी लोग मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल में नर्स व चार कर्मचारी पॉजिटिव
छिबरामऊ। सौ शैया अस्पताल की इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स, कैंटीन संचालक सहित चार की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। पॉजिटिव आए कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूची में 25 लोगों के नाम थे। इसके अलावा पूरे अस्पताल परिसर को भी सैनिटाइज कराया गया। संक्रमितों के साथ ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी एंटीजन किट से जांच कराने के निर्देश भी दिए गए। इस संबंध में सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि ठेकेदार से वार्ता कर मरीजों को खाना देने के लिए दूसरे कैंटीन संचालक को लगाया जाएगा। अस्पताल में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को एहतियात बरतने व कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed