फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   kannauj,kannauj news,corona

जिले में मिले 61 संक्रमित, एसीएमओ समेत पांच चिकित्सक संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
kannauj,kannauj news,corona
कन्नौज। जिले में तीसरी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सबसे अधिक 61 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें तीन एसीएमओ समेत पांच चिकित्सक भी शामिल हैं। लगातार बड़ी संख्या में मिल रहे संक्रमितों से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार को 61 लोग संक्रमित पाए गए है। तीसरी लहर में संक्रमितों की संख्या 388 हो गई है। सभी संक्रमितों को घर पर आइसोलेट कर उपचार दिया जा रहा है। तीसरी लहर में कोरोना सबसे अधिक चिकित्सा अधिकारियों व कर्मचारियों को चपेट में ले रहा है। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय में तैनात तीन एसीएमओ समेत पांच चिकित्सक, आठ स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉक्टर विनोद कुमार ने बताया कि लोग मास्क, सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे है। इससे लोग पॉजिटिव हो रहे हैं।
विज्ञापन

सौ शैया अस्पताल के डॉक्टर व भाजपा नेता भी संक्रमित
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्सक व सिकंदरपुर के भाजपा नेता सहित 14 लोगों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ढढुअन नगल निवासी (40) वर्षीय महिला, सिकंदरपुर की (23), (35), (22), (25) वर्षीय युवती, बहादुरपुर गांव निवासी (35) वर्षीय महिला, अहमलपुर निवासी (40) वर्षीय युवक, छिबरामऊ की (43) वर्षीय महिला, नगला पट्टिया गांव निवासी (21) वर्षीय महिला, मोहल्ला जेरकिला निवासी (21) वर्षीय महिला, सराय गूजरमल निवासी (35) वर्षीय युवक, हयात नगर निवासी (37) वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सौ शैया अस्पताल के चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज कराया गया और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि चिकित्सक को सात दिन के होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना की जांच कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed