{"_id":"6302775f3185ef47533a8059","slug":"kannauj-kanha-s-palanquin-came-out-with-the-message-of-patriotism-flowers-rained-kannauj-news-knp71391164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: देश भक्ति का संदेश लेकर निकली कान्हा की पालकी, बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: देश भक्ति का संदेश लेकर निकली कान्हा की पालकी, बरसे फूल
विज्ञापन
कन्नौज। शहर में रविवार की शाम दधिकांदो यात्रा निकाली गई। इसमें आगे-आगे तिरंगा लिए एनसीसी कैडेट्स और छात्रों की टोली चल रही थी। डीजे पर बजते भजन और गणेश, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां लोगों को आकर्षित कर रहीं थीं।
शहर के शेखाना मोहल्ला स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर समिति मंदिर की ओर से निकाली गई दधिकांदो यात्रा ग्वाल मैदान, नगर पालिका, बड़ा बाजार, लाखन तिराहा, पाटा नाला, हाजीगंज, तलैया चौकी होते हुए पठकाना मोहल्ले के बाबा अस्तल मंदिर पहुंची, यही यात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने तिरंगा लेकर देश भक्ति का संदेश दिया। भजनों पर युवाओं ने खूब नृत्य किया। पालकी में विराजमान कान्हा की श्रद्धालुओं ने आरती उतार फूलों की बारिश की। मनोज शुक्ला, गोपाल अवस्थी, जगपाल सिंह, राजू पांडेय, विवेक पाठक, आशीष शुक्ला, सौरभ मिश्रा, राजा पाठक, मनु अवस्थी, सोनू मिश्रा, सचिन मिश्रा, सुशील शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
दधिकांदो शोभायात्रा में जिले के अलावा कानपुर के सिद्धधाम आश्रम के श्रीबाल योगी अरुण चैतन्य पुरीजी महाराज, पनकी के महंत श्रीकृष्ण दासजी महाराज, मानीमऊ आनंदेश्वर नाथ के पीठाधीश्वर कौशल किशोरजी महाराज समेत कई संत शामिल हुए। यात्रा के साथ चल रहे कानपुर के स्वामी मनोजानंद उर्फ गोल्डन बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। गोल्डन बाबा से आशीर्वाद के साथ सेल्फी लेने के लिए श्रद्धालुओं की होड़ रही।