{"_id":"614237538ebc3e494b23f201","slug":"kannauj-jai-sethi-can-sit-on-kbc-s-hot-seat-today-kannauj-news-knp652411645","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: केबीसी की हॉट सीट पर आज बैठ सकते हैं जय सेठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: केबीसी की हॉट सीट पर आज बैठ सकते हैं जय सेठी
विज्ञापन
केबीसी शो में बैठे प्रिंस जय सेठी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। टीवी के पापुलर शो कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर 16 सितंबर को जिले के प्रिंस जय सेठी बैठ सकते हैं। वह कई राउंड में सेलेक्शन के बाद फास्ट फिंगर फर्स्ट तक पहुंच चुके हैं। यहां के लोग उनके हॉट सीट पर बैठने की प्रार्थना कर रहे हैं।
शहर के बलायपुल निवासी कारोबारी निर्मल गुप्ता के पुत्र प्रिंस जय सेठी पेशे से साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह गुरुग्राम में मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति के लिए किस्मत अजमाई। ऑनलाइन नामिनेशन कराया। 30 मई को ऑनलाइन टेस्ट हुआ। 26 जून को इंटरव्यू के लिए लखनऊ बुलाया गया। 31 जुलाई को मुंबई के लिए सेलेक्ट हो गए। 27 अगस्त को मुंबई बुलाया गया।
मंगलवार को टेलीकास्ट शो में वह फास्टर फिंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंच गए। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने प्रिंस जय सेठी के नाम का एलान किया है। टीवी पर उनकी तस्वीर दिखी तो परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर में बुधवार को लोगों ने उनके हॉट सीट पर बैठने की प्रार्थना की है।