{"_id":"63fa43d64dc08559ef052772","slug":"kannauj-is-also-among-the-four-top-districts-of-the-state-kannauj-news-c-12-1-97543-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सूबे के चार टॉप जिलों में कन्नौज भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सूबे के चार टॉप जिलों में कन्नौज भी
Sat, 25 Feb 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 25 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज टू में 11 पैरामीटर्स पर कन्नौज का प्रदर्शन बेहतर है। सूबे में तीन अन्य जिले भी अच्छी श्रेणी में आए हैं, बाकी 71 जिलों में किसी न किसी कारण पैरामीटर्स को लाल श्रेणी में रखा गया है।
डीपीआरओ जेके मिश्र ने बताया कि 11 पैरामीटर्स का मूल्यांकन राज्य स्तर पर किया गया है। शनिवार को जारी हुई 75 जिलों की प्रगति रिपोर्ट 25 फरवरी तक ऑनलाइन मिली है। उन्होंने बताया कि सूबे के 75 में से महज चार जिले ऐसे हैं, जिसमें कोई भी श्रेणी का प्रदर्शन खराब नहीं है। प्रदेश के टॉप चार जिलों में कन्नौज भी है, जो कानपुर मंडल के छह जिलों में इकलौता ही है। अन्य तीन जिले बिजनौर, संभल व संत कबीर नगर भी अच्छी श्रेणी में शुमार हैं। डीपीआरओ का कहना है कि पानी, बिजली, स्वच्छता आदि बिंदुओं पर भी अलग-अलग प्रतिशत दिए गए हैं।