{"_id":"62cc6d174d593d2d5344cc8c","slug":"kannauj-information-khann-kannauj-news-up-news-kannauj-news-knp7070521131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज : मेडिकल कॉलेज का आईसीयू बंद होने पर सीएम कार्यालय ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज : मेडिकल कॉलेज का आईसीयू बंद होने पर सीएम कार्यालय ने मांगा जवाब
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय ने सख्त रुख दिखाया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबरों को संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री के विशेष सचिव ने डीएम से पूरे मामले की जांच कराने और कार्रवाई करने के बाद शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में बने आईसीयू का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। लगभग नौ साल में यहां महज 10 मरीजों को ही भर्ती किया गया। इसको लेकर अमर उजाला ने पड़ताल करती हुई खबर नौ जुलाई के अंक में प्रकाशित की थी। इसी अंक में ही जनपद के गांव खानपुर में 3500 लोगों के घरों के नल चार साल से सूखे शीर्षक से भी खबर प्रकाशित की थी। इस में बताया गया था कि ट्रांसफार्मर और नलकूप की मोटर न होने से चार साल से परियोजना ठप पड़ी है। इन खबरों का संज्ञान मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया है।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रथमेश कुमार ने डीएम कन्नौज को पत्र भेजकर दोनों मामलों में विस्तृत जांच कराने, आवश्यक कार्रवाई कर अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम राकेश मिश्र ने बताया कि दोनों ही मामलों की जांच कराई जा रही है। विस्तृत जांच के बाद आख्या मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
एक खबर पर हो चुकी कार्रवाई
डीएम राकेश मिश्र ने बताया कि अमर उजाला में नौ जुलाई को एसडीएम दीदी! नहीं मिल रहा मिड-डे मील शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इस खबर पर भी मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी ली गई है। इस मामले में उसी दिन संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया था। अगले ही दिन से कंपोजिट विद्यालय किनौरा में मिड-डे मील की व्यवस्था करा दी गई थी।