{"_id":"6127e3518ebc3e7a0a7d3498","slug":"kannauj-idol-ruckus-the-meeting-held-before-stone-pelting-was-inconclusive-kannauj-news-knp6484258129","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज मूर्ति बवाल: पथराव से पहले हुई बैठक रही थी बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज मूर्ति बवाल: पथराव से पहले हुई बैठक रही थी बेनतीजा
विज्ञापन
तहसील सभागार में दोनों पक्षों से वार्ता करते एडीएम गजेंद्र कुमार व एएसपी डॉ. अरविंद कुमार।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सौरिख तिराहे पर लगी भगवान बुद्ध की मूर्ति को हटाने को लेकर गुरुवार को तहसील सभागार में प्रशासनिक अफसरों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। यहां कोई निर्णय नहीं निकल सका। इसके बाद पथराव की घटना हो गई।
सौरिख तिराहे पर लगाई गई भगवान बुद्ध की मूर्ति प्रशासन के लिए समस्या बन गई है। गुरुवार को एडीएम गजेंद्र कुमार और एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने तहसील सभागार में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर वार्ता की। क्षत्रिय महासभा की तरफ से तालग्राम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह भदौरिया, आनंद सिंह, वीर सिंह भदौरिया, राहुल सिंह, विकास भदौरिया और शाक्य समाज की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमकार शाक्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन सिंह शाक्य, पूर्व जिपंस जितेंद्र शाक्य जीतू, भाजपा नेता गौरव शाक्य, सभासद पति हरिशरण शाक्य से प्रशासनिक अफसरों ने समस्या के हल के संबंध में वार्ता की।
शाक्य समाज के लोगों ने मूर्ति हटवाने में असमर्थता जाहिर की। इससे प्रशासनिक अफसरों के तेवर बदल गए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापना विधिक प्रक्रिया से नहीं हुई है। शासनादेश का हवाला देते हुए बताया कि शासन से अनुमति मिल जाए तो कोई एतराज नहीं होगा। सभासद हरिशरण शाक्य ने कहा कि बोर्ड की मीटिंग में चेयरमैन राजीव दुबे को मूर्ति लगवाने के लिए प्रस्ताव दिया था। चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि सौरिख रोड पर फोरलेन निर्माण के कारण अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि वहां कितनी जगह बचेगी। लोक निर्माण विभाग उन्हें सड़क हस्तांतरित करेगा, तभी इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि नगर पालिका प्रस्ताव पारित कर दे, तब भी मूर्ति की स्थापना के लिए शासन से अनुमति लेनी पड़ेगी। बैठक में तहसीलदार अभिमन्यु कुमार भी मौजूद रहे।