फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Fire breaks out in bus going to Bihar at Lucknow Agra expressway, passengers safe

कन्नौज: एक्सप्रेस-वे पर बस में लगी आग, एक झुलसा, सौ यात्री थे सवार, खिड़की और दरवाजों से कूदकर बचाई जान

Mon, 13 Dec 2021 12:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Dec 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Fire breaks out in bus going to Bihar at Lucknow Agra expressway, passengers safe
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तिर्वा के बनपुर गांव के पास रविवार देर रात हरियाणा से बिहार जा रही निजी वॉल्वो बस में आग लग गई। एक यात्री झुलस गया, जबकि अन्य ने बस से बाहर कूदकर अपने को बचाया। हादसे में कई लोगों के बैग व अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन


बाद में दूसरी बस से सवारियों को भेज दिया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक निजी वॉल्वो बस हरियाणा से सौ लोगों को लेकर बिहार जा रही थी। बस में तिर्वा क्षेत्र के बनपुरा गांव के पास रविवार रात लगभग ढाई बजे इंजन गर्म होने से आग लग गई।
विज्ञापन


आग लगते ही सवारियों में चीख-पुकार होने लगी। खिड़की व दरवाजे के रास्ते सवारियों ने कूदकर अपने को बचाया। तमाम लोगों ने जान बचाने के लिए अपने बैग व सामान बस में ही छोड़ दिए। बाहर निकलने के बाद भी यात्री मदद मांगते दिखे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी कि दोबारा बस में जाकर बैग या कोई सामान निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरी बस को आग ने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायरब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी व गश्ती दल मौके पर पहुंचे। राजस्थान के जिला अलवर में हुजिया खुर्द निवासी पूरन सिंह बस चला रहा था।

सवारियां बिहार के अररिया जनपद जानी थीं। बिहार के जिला अररिया में गोगीपट्टी निवासी शमशाद झुलस गया। मेडिकल कॉलेज में उसे प्राथमिक उपचार दिलाया गया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स और यूपीडा सुरक्षा अधिकारी कृपाल सिंह, यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश, सहकार ग्लोबल गश्ती दल और  इफ्कान गश्ती दल ने यात्रियों को ढांढस बंधाया।

बस पूरी तरह जल चुकी थी। डेढ़ घंटे बाद मालिक की ओर भेजी गई दूसरी बस पर सवारियों को बैठाया और बिहार के लिए रवाना किया गया। जली बस को क्रेन की मदद से खींच कर टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed