फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Farmer's only son dies 15 days after dog bite, four anti-rabies vaccines was administered

कन्नौज: किसान के इकलौते बेटे की कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद मौत, लगवाए थे एंटी रेबीज के चार टीके

Fri, 12 Feb 2021 04:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Feb 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Kannauj: Farmer's only son dies 15 days after dog bite, four anti-rabies vaccines was administered
मासूम की मौत - फोटो : amar ujala
कन्नौज में तालग्राम के मझैइया गांव में किसान के इकलौते बेटे की कुत्ते के काटने के 15 दिन बाद मौत हो गई। किसान ने बेटे को एंटी रेबीज के चार टीके लगवाए थे। मझैइया गांव निवासी किसान हरिश्चंद्र वर्मा का इकलौता बेटा अजय(3) 24 जनवरी को दरवाजे पर खेल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद परिजन सीएचसी लेकर गए। यहां एंटी रेबीज टीका न होने से 25 जनवरी को जिला अस्पताल में लगवाया। सात फरवरी तक चार बार टीके के बाद भी आठ फरवरी को अजय की हालत बिगड़ गई। परिजन फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने जांच में रेबीज फैलने की पुष्टि की। यहां से संक्रामक रोग अस्पताल कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन गुरुवार को कानपुर ले जाने वाले थे। इस दौरान अजय की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां मधु बेसुध हो गईं। वहीं हरिश्चंद्र ने वैक्सीन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। 

सुरक्षित होती वैक्सीन, हुई होगी लापरवाही
सीएचसी प्रभारी डॉ. उमेशचंद्र वर्मा ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन सुरक्षित होती है। किसी तरह की लापरवाही हुई होगी। इससे मासूम की मौत हो गई। फिलहाल मासूम की मौत की जांच शुरू की गई है। 

एंटी रेबीज वैक्सीन सभी लगवाएं
कन्नौज। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कुत्ता काटने का रेबीज घातक होता है। संक्रमित व्यक्ति से इसका संक्रमण संपर्क में आने वाले लोगों तक पहुंच सकता है। इससे परिवार और संपर्क में आने वाले लोग एंटी रेबीज वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed