फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj came first in the state in NIPUN scheme

Kannauj News: निपुण योजना में प्रदेश में अव्वल आया कन्नौज

Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 22 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Kannauj came first in the state in NIPUN scheme
कन्नौज। निपुण भारत मिशन के तहत चलाए गए अभियान में कन्नौज को प्रदेश में अव्वल स्थान मिला है। इसके लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश की ओर से बाकायदा जारी रैंकिंग में यह बात सामने आई है। बीएसए ने इसके लिए सभी शिक्षकों व पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसे बरकरार रखने को कहा है।
विज्ञापन


शासन की ओर से शुरू निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय स्कूल में बच्चों को शैक्षिक-व्यवहारिक व संख्या ज्ञान में निपुण बनाया जाना है। इसके लिए स्कूलों में खास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी के तहत नवंबर महीने के लिए मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में प्रदेश के सभी जिलों में निपुण परीक्षा आंकलन में कन्नौज जिले को प्रथम स्थान मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक कन्नौज जिले ने 84.31 प्रतिशत उपलब्धि रही है। दूसरे नंबर महाराजगंज 83.26, तीसरे पर बिजनौर 83.03, चौथे पर वाराणसी 82.62 और पांचवें पर अंबेडकरनगर 81.89 प्रतिशत है।
विज्ञापन

बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। विद्यालयों को निपुण करने के लिए शिक्षक, एआरपी और एसआरजी लगे हुए हैं। जिले के सभी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निपुण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने शिक्षकों को और मेहनत करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed