फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: 21 families suffering from domineering chief are forced to flee

कन्नौज: दबंग प्रधान से त्रस्त 21 परिवार पलायन को मजबूर, पीड़ित बोला योगी सरकार में गुंडे नहीं गरीब कर रहे पलायन

Mon, 27 Sep 2021 09:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 27 Sep 2021 09:13 AM IST
सार

गांव के सोनू सिंह कश्यप का कहना है कि आरोपी कह रहे हैं कि वह किसी न किसी को मारकर ही जेल जाएंगे, जिससे गरीब दहशत में हैं। योगी सरकार आने पर गुंडाराज के पलायन करने की बात कही गई थी लेकिन गुंडाराज अपनी जगह पर कायम है।

विज्ञापन
Kannauj: 21 families suffering from domineering chief are forced to flee
दबंगों के चलते गांव छोड़ने को मजबूर 21 परिवार - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले में छिबरामऊ के ग्राम सराय गूजरमल के प्रधान व उसके भाईयों के आतंक से त्रस्त 21 परिवार पलायन को मजबूर हो गए हैं। इन परिवारों ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह प्रधान के आतंक से खौफजदा हैं और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को नगर से जुड़े ग्राम सराय गूजरमल में 21 मकानों के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर लगे हुए दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के प्रधान की गुंडई और मारपीट से उनकी जान को खतरा है, जिससे वह अपना घर बेंचकर पलायन को मजबूर हो गए हैं। बता दें कि सराय गूजरमल निवासी नरेश चंद्र ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने के लिए शिकायत की थी।
विज्ञापन


जिस पर एडीओ पंचायत यशकरन सिंह, सचिव अनुराधा जांच के लिए गई थी। एडीओ के सामने ही शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। पुलिस ने ग्राम प्रधान अंकित उर्फ रवि कोरी, उसके भाई दीपक, रविंद्र के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं और वह जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में एएसपी डा. अरविंद कुमार का कहना है कि एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुका है, शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने जो पोस्टर लगाए हैं, वह गलत हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है।

गांव के सोनू सिंह कश्यप का कहना है कि आरोपी कह रहे हैं कि वह किसी न किसी को मारकर ही जेल जाएंगे, जिससे गरीब दहशत में हैं। योगी सरकार आने पर गुंडाराज के पलायन करने की बात कही गई थी लेकिन गुंडाराज अपनी जगह पर कायम है लेकिन गरीब और पीड़ित पलायन को मजबूर हो गए हैं।

इन परिवारों ने लगाए मकान बिकाऊ के पोस्टर
गांव के श्रीदयाल, जगदीश, सुभाष, राकेश, मोतीलाल, करु, महेश, कल्लू खां, चंद्रभान, बच्चू, सुभाष, रामचंद्र, आसू, कल्लू बाथम, राम सिंह, श्याम, रामू, रक्षपाल, नरेश, शैलेंद्र व छोटे ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ होने के पोस्टर चिपकाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed